{"_id":"5798eb094f1c1b114621e346","slug":"artist-devojeet","type":"story","status":"publish","title_hn":" देवोजीत के नाम रही मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवोजीत के नाम रही मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंजर मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या का प्राइम टाइम सारेेगामापा के फेम देवोजीत के नाम रहा। इस दौरान देवोजीत ने जीना जीना, इक हसीना थी, लंदन ठुमकदा व मुंबई रात जैसे मशहूर गाने गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले गोजरी सांस्कृतिक दल ने हजरत पूछदा लड़का कित बल गई जवानी गाने पर गुज्जरी डांस प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद पूजा कलामंच की ओर से पहाड़ी गानों पर पारंपरिक नृत्य पेश किया गया। कुंजड़ी मल्हार कार्यक्रम में कुलदीप एंड पार्टी ने राजा राम सिंघा, उड़ा मेरिए कुंजड़िए, साइंया ऐसी लागी प्रीत व देश बदरा पिया मेरा परदेश जैसे गानों को कुंजड़ी मल्हार अंदाज में गाकर सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके बाद राकेश म्यूजिकल ग्रुप ने नीलमा-नीलमा व फूलों के समुंदरा जैसे लोक संस्कृति को दर्शाने वाले गाने गाए।
विज्ञापन
वहीं मां भीमाकाली म्यूजिकल ग्रुप ने पारंपरिक वेशभूषा में भीमाकाली सराहन नाटी, राजा बुशैहर, माता हाटकोटी दुर्गा व मेरे बाग में आया करो गानों पर नृत्य पेश करके शिमला की संस्कृति को चंबा में पेश किया।
विज्ञापन