फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Artificial lake formed due to landslide, people trapped in Kariyan rescued

Chamba News: कृत्रिम झील में भूस्खलन, करियां में फंसे लोगों का किया रेस्कयू

Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Artificial lake formed due to landslide, people trapped in Kariyan rescued
चंबा में मेगा मॉक ड्रिल के दौरान बचाव कार्य में जुटे कर्मचारी।
चंबा। दिन: शुक्रवार। समय सुबह 9: 40 बजे। स्थान: खड़ामुख के समीप रावी नदी में भारी भूस्खलन। भूस्खलन से निर्मित कृत्रिम झील में खतरे की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और डिप्टी कमांडेंट सीआईएसफ को सूचित करने के पश्चात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को अलर्ट भेजा है। डिप्टी कमांडेंट सीआईएसफ राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना की ओर से इंसिडेंट कमांडर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तुरंत आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को सतर्कता संदेश भेजा। विभिन्न विभागीय अधिकारियों की टीम एवं बचाव दल स्टेजिंग एरिया करियां हेलिपैड को तत्काल रवाना हो रहे हैं। बग्गा डैम तथा मैहला घार में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक मशीनरी, उपकरणों सहित बचाव दलों, मेडिकल रिस्पांस टीम को भेजा जा रहा है। करियां के पास बढ़े जलस्तर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लिए बचाव दल ने समन्वय आधारित गतिविधियों से तेज जल प्रवाह में बचाव कार्यों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बचाया। जिले में प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मुकेश रेपसवाल की देखरेख में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
विज्ञापन

उपमंडल भरमौर के तहत खड़ामुख के समीप रावी नदी में ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र से भारी भूस्खलन की वजह से बनी अस्थायी झील से निचले क्षेत्रों में पैदा हुए भारी बाढ़ से संभावित खतरे को आधार माना। इसको लेकर अभ्यास किया। मॉक ड्रिल में एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने इंसिडेंट कमांडर की भूमिका निभाई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मॉक ड्रिल के सफल आयोजन पर संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई, अनुशासित भागीदारी और समन्वित दृष्टिकोण को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed