{"_id":"60e340618ebc3e9eaf2de9a2","slug":"arrested-with-charas-chamba-news-sml3759385167","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.52 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.52 किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। तीसा के जसौरगढ़ में पुलिस ने दो लोगों को 2.52 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएनसीसी (स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट) कांगड़ा के पुलिस दल ने सोमवार तड़के जसौरगढ़ में कार्रवाई को अंजाम दिया।
चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरैण सिंह निवासी गांव कंडोग डाकघर जुंगरा और कर्म सिंह निवासी गांव ढिडवास डाकघर जुंगरा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के जब पुलिस की एसएनसीसी कांगड़ा की टीम जसौरगढ़ में गश्त पर थी तो वर्षाशालिका में दोनों आरोपी बैठे हुए थे। उनके अलावा वहां पर अन्य कोई व्यक्ति भी मौजूद नहीं था।
सुबह तड़के वर्षाशालिका में बैठने का कारण पूछने पर दोनों पुलिस को हड़बड़ाहट में जवाब देने लगे। इससे पुलिस को उन पर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग से पुलिस को 2.52 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चरस को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने जसौरगढ़ में दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।