{"_id":"6223999fbd141d4f2243d914","slug":"arpit-first-in-painting-competition-chamba-news-sml401640878","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में अर्पित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में अर्पित प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अजय चौहान ने की। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
मंच का संचालन अर्थ शास्त्र के प्रवक्ता दीप सिंह खन्ना ने किया। अभियान के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा की छात्रा भारती शर्मा ने पहला, अंशुल शर्मा ने दूसरा और अर्पित जरयाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनिष्क मेहता और पार्थ ने पहला, भारती और हर्ष ने दूसरा जबकि, अंकिता और अंशुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में अर्पित, वर्ष और शगुन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को सड़क पर आवाजाही करते समय नियमों की पालना करने के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जगदीश चंद, संजय कुुमार, ठाकरू राम, हरविंद्र सिंह, भुवनेश्वर, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।