फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   aprajita function in chamba

महिलाएं मुश्किलों का डटकर सामना कर हासिल करें अपने लक्ष्यों का प्राप्ति

Sat, 10 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
aprajita function in chamba
अमर उजाला द्वारा उदयपुर पंचायत में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के समापन मौके पर मौजूद मुख्यातिथि - फोटो : Chamba
उदयपुर (चंबा)। ग्राम पंचायत उदयपुर के पंचायत कार्यालय में ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पुलिस थाना चंबा से हेड कांस्टेबल रमेश कुमार और धर्म सिंह ठाकुर सहित पशुपालन विभाग में कार्यरत चिकित्सक डॉ. सुरेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान कैलासो देवी ने की। इससे पहले स्थानीय पंचायत प्रधान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पशुपाल विभाग के चिकित्सक सुरेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पशुओं को लगने वालों रोगों और उनकी रोकथाम के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग ने विशेष सब्सिडी के तहत पशुपालकों को फीड उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा उन्होंने पशुओं को लगने वाले रोग मुंह पक्का खुर पक्का रोग के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि अगर इस तरह की बीमारी से पशु ग्रसित हो जाएं तो तुरंत विभाग को सूचित करें। कार्यक्रम के दौरान हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अपने इलाके में किसी भी तरह के अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों की शिकायत पुलिस से कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पुलिस गुप्त रखेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों और कानून में विशेष प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से मुश्किलों का डटकर सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला हर क्षेत्र में आगे है। छात्राएं संघर्ष कर अपने लक्ष्य को हासिल करें। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद हेड कांस्टेबल धर्म सिंह ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने उन्होंने महिलाओं को आईसीडीएस और आईसीपीएस प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्था ने करीब 50 के करीब बाल विवाह रुकवाए हैं। उन्होंने स्कूली छात्राओं से आह्वान किया है कि आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1098 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में महिलाएं दब रही हैं। जब तक महिला अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगी, तब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। इस मौके पर स्थानीय पंचायत की प्रधान कैलासो देवी ने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला का आभार जताया। इसके साथ ही भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed