फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Appointment of Block Presidents Made with the Virbhadra and Sukhu Factions in Mind

Chamba News: वीरभद्र और सुक्खू गुट को ध्यान में रखकर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

Fri, 17 Apr 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Appointment of Block Presidents Made with the Virbhadra and Sukhu Factions in Mind
पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और आशा कुमारी के करीबियों को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

वर्तमान कांग्रेस विधायकों की रजामंदी से उनके ब्लॉकों में चुना गया ब्लॉक अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कांग्रेस ने चार कार्यकर्ताओं को पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है जबकि दो ब्लॉकों में पुराने अध्यक्षों पर विश्वास जताया है। भटियात में विजय कंवर और पांगी में सुभाष चौहान पहले भी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इस बार भी पार्टी ने उन्हें ही अध्यक्ष बनाया है। भरमौर में संजय ठाकुर, चंबा में ओम प्रकाश, डलहौजी में अमित शर्मा और चुराह में भूपेंद्र सिंह ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। ये चारों चेहरे पहली बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी हाईकमान ने वीरभद्र और सुक्खू गुट को ध्यान में रखकर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भरमौर में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के करीबी माने जाने वाले संजय ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। पांगी में भी उनके ही गुट को तवज्जो मिली है। चुराह में पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक की सहमति से अध्यक्ष को चुना है। डलहौजी में पूर्व विधायक आशा कुमारी के करीबी अमित शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। भटियात में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के करीबी विजय कंवर को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। चंबा में सदर के विधायक नीरज नैय्यर के करीबी और भरोसेमंद माने जाने वाले ओम प्रकाश को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है। जैसे ही हाई कमान ने उनका नाम उजागर किया तो विधायक की पत्नी ने स्वयं उनका मुंह मीठा करवाया। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर कांग्रेस हाईकमान ने वीरभद्र और सुक्खू गुटों को ध्यान में रखकर यह ताजपोशी की है ताकि चुनावों में गुटबाजी के कारण पार्टी को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed