{"_id":"612bae328ebc3e219247bc02","slug":"applications-of-11369-youth-arrived-for-forest-guard-recruitment-recruitment-is-to-be-done-on-15-posts-in-the-district-applications-are-being-sorted-by-the-forest-department-recruitment-will-start-on-september-21-at-police-ground-bargah-chamba-news-sml3820352140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक भर्ती के लिए पहुंचे 11369 युवाओं के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षक भर्ती के लिए पहुंचे 11369 युवाओं के आवेदन
विज्ञापन
चंबा। वन विभाग चंबा में 21 सितंबर को वन रक्षकों के 15 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए विभाग के पास 11369 युवाओं के आवेदन पहुंचे हैं। इन दिनों आवेदनों की छंटनी का काम चला हुआ है। वन मंडलाधिकारी चंबा व उनका स्टाफ इस कार्य को अंजाम दे रहा है। जिला चंबा में वन विभाग में 15 वन रक्षकों के पद भरे जाएंगे। इसमें सात पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हैं जबकि तीन अनुसूचित जाति, तीन अन्य पिछड़ा वर्ग, एक ईडब्ल्यूएस(दिव्यांग) और पूर्व सैनिक के लिए आरक्षित है। इन पदों को भरने के लिए वन विभाग ने उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। जिला भर से विभाग के पास ग्यारह हजार से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। आठ सितंबर तक आवेदनों की छंटनी चलेगी। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। उसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी।
जिला चंबा में वन रक्षकों के पंद्रह पदों के लिए 11 हजार आवेदन पहुंचने से पता चलता है कि जिला चंबा में कितनी बेरोजगारी है। पुलिस मैदान बारगाह में वन रक्षकों की भर्ती होगी। 21 सितंबर से लेकर 20 अक्तूबर तक बारगाह मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। चार दिसंबर से लेकर छह दिसंबर तक भर्ती में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट में शामिल होने वाले युुवाओं को ही वन विभाग में नौकरी मिलेगी। वन विभाग भर्ती की तैयारियों में डटा है।
वन मंडलाधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि चंबा में 21 सितंबर से वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती के लिए वन विभाग के पास 11369 युवाओं के आवेदन पहुंचे हैं। इन आवेदनों की छंटनी की जा रही है। छंटनी पूर्ण होने के बाद युवाओं को शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसके लिए पुलिस मैदान बारगाह में व्यवस्था की गई है।