{"_id":"66b795e658c28c137e0b2655","slug":"apple-from-higher-regions-ready-to-hit-the-markets-of-outside-states-chamba-news-c-88-1-cmb1002-130749-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाहरी राज्यों की मंडियों में दस्तक देने के लिए तैयार ऊंचे क्षेत्रों का सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाहरी राज्यों की मंडियों में दस्तक देने के लिए तैयार ऊंचे क्षेत्रों का सेब
विज्ञापन
चंबा। जिले के ऊंचे क्षेत्रों का सेब बाहरी मंडियों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कीड़ी, चुराह, सलूणी, भरमौर, होली के बागवान सेब के बगीचों में तुड़ान करने में जुटे हैं। बाहरी मंडियों में अच्छे दाम मिलने की बागवानों को खासी उम्मीद है।
तुड़ान के बाद बागवान सेब की पैकिंग कर रहे हैं। इस बार बागवानों को 150 से 250 रुपये तक सेब का भाव मिलने की उम्मीद है। बागवानों का कहना है कि इस बार सड़कों की हालत भी ठीक है। रास्ते में सेब को ले जाने में दिक्कतें नहीं होंगी।
बागवानों में संजीव कुमार, हरीश कुमार, जगदीश चंद, दीवान चंद, हेम राज और रमन कुमार का कहना है कि जितना बड़ा सेब होगा, उतने ज्यादा दाम मिलेंगे। अगर सेब का आकार छोटा होता तो रेट भी कम मिलने की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन
कहा कि मंडियों में सेब कम है। इसलिए उनके पास खासी मांग पहुंची है। इससे पहले की अपेक्षा से दाम चोखे मिलने की खासी उम्मीद हैं। इस बार बरसात में रास्तों के बंद होने को लेकर पहले की बैठक हो चुकी है। उपनिदेशक ने उपायुक्त की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग को अपने स्तर पर रास्ते बंद न होने की बात कही है। ऐसे में बागवानों को अब सेब ले जाने में दिक्कत नहीं होगी।
उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाॅ. प्रमोद शाह ने कहा कि ऊंचे क्षेत्रों में भी सेब बिकने को तैयार है। बागवान सेब की पैकिंग करने में जुटे हैं।
--