फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Apple and corn crops destroyed due to pipe burst of private project

Chamba News: निजी परियोजना का पाइप फटने से सेब और मक्की की फसल तबाह

Sun, 01 Sep 2024 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Apple and corn crops destroyed due to pipe burst of private project
चंबा के भटियात में पानी के पाइप की लीकेज होने से हुआ फसल को नुकसान।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत बनेट के वार्ड नंबर चार में निजी परियोजना की पाइप लाइन फटने से ग्रामीणों के बगीचों में सेब और मक्की की फसल तबाह हो गई है।
विज्ञापन

एक गोशाला को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मामला रविवार को सामने आया। प्रभावितों ने मामले की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों की दी। सूचना मिलने के बाद उप प्रधान ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। परियोजना प्रबंधन के साइट प्रभारी भी मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना प्रबंधन के अनुसार प्रभावितों के नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी। साथ ही नुकसान की उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। इसके अलावा फटी पेयजल लाइन को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलम खड्ड के समीप स्थित विद्युत परियोजना की पेयजल लाइन का एक हिस्सा टूट गया था। इससे पानी का रिसाव शुरू हो गया। पानी के रिसाव के चलते तिलक राज और बलदेव सिंह सहित अन्य ग्रामीणों के मक्की के खेत और सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही एक प्रभावित की गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जाए, जिससे और अधिक नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बनेट पंचायत के उप प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मौके का दौरा कर लिया गया है। प्रभावितों के खेत और सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। कहा कि इस बारे प्रशासन से उचित मुआवजा की गुहार लगाई जाएगी।

--
परियोजना के प्रबंध निदेशक माखन सिंह का कहना है कि पेयजल लाइन लीक होने से रिसाव हुआ। कहा कि अब पेयजल लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। कहा कि नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed