{"_id":"66464058d2078760d7001be6","slug":"apart-from-dal-and-gram-other-pulses-are-missing-from-ration-depots-chamba-news-c-88-1-cmb1003-124939-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राशन डिपुओं से दाल चना को छोड़ अन्य दालें गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राशन डिपुओं से दाल चना को छोड़ अन्य दालें गायब
Thu, 16 May 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 16 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले की उचित मूल्य की दुकानों में दालों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से इस महीने डिपुओं में सिर्फ दाल चना की ही आपूर्ति की गई है। अन्य दालें डिपुओं से गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर महीने राशन डिपुओं में हर महीने कोई न कोई वस्तु कम भेजी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में न मिलने वाले खाद्य पदार्थाें की खरीद बाजार से महंगे दामों पर करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक परिवार हैं। करीब साढ़े पांच लाख लोग सरकारी राशन की खरीद करते हैं। सरकार की ओर से विशेष अनुदान भी दिया जाता है, मगर इस बार डिपुओं में दालों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। उपभोक्ताओं में पवन कुमार, सपना कुमारी, उषा देवी, रेखा देवी, रोशन लाल, रमेश कुमार, बबलू कुमार, सनी कुमार और विजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में लोकसभा चुनावों की तैयारी में सरकार जुटी है, मगर डिपुओं में मिलने वाले राशन को लेकर कोई भी व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है। महज एक ही दाल की आपूर्ति की जा रही है। इससे पहले अन्य दालें भी डिपुओं में उपलब्ध रहती थीं, मगर इस बार ही दाल सरकार की ओर से वितरित की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डिपुओं में सभी दालों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दामों पर राशन की खरीद न करनी पड़े।
उधर, सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के एरिया मैनेजर यश पाल शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य दालों की आपूर्ति भी कर दी जाएगी। मांग के आधार पर आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने माना कि वर्तमान में सिर्फ डिपुओं में एक ही दाल उपलब्ध है।
विज्ञापन
--