फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Another vicious person from Bengal caught in Aadhaar forgery

Chamba News: आधार फर्जीवाड़े में बंगाल का एक और शातिर पकड़ा

Thu, 20 Apr 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Apr 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Another vicious person from Bengal caught in Aadhaar forgery
चंबा। आधार कार्ड फर्जीवाड़ा मामले में चंबा पुलिस ने बंगाल से एक ओर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को चंबा पुलिस शक के आधार पर पूछताछ के लिए बंगाल से चंबा लाई थी। पूछताछ के दौरान व्यक्ति फर्जी आधार कार्ड मामले में संलिप्त निकला, जिस पर वीरवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन




बता दें कि इससे पहले पुलिस ने पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। जो अदालत से जमानत ले चुके हैं। अब पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। जैसे-जैसे पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। वैसे-वैसे पुलिस गिरफ्तारियां करती जा रही है। यह मामला प्रदेश के लोगों के आधार कार्ड डाटा के साथ जुड़ा हुआ है। इसलिए पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन




आधार कार्ड बनाने वाली एक कंपनी को प्रदेश में लोगों के आधार कार्ड बनाने का ठेका मिला था। इस कंपनी ने चंबा जिला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में आधार कार्ड बनाने के लिए अपने ऑपरेटर नियुक्त किए। इनकी आइडी भी बनाई गई। प्रत्येक ऑपरेटर एक दिन में अपनी आईडी पर 120 आधार कार्ड बना सकता था। मगर कंपनी ने प्रदेश के ऑपरेटरों की महाराष्ट्र और बंगाल में भी जाली आईडी बना डाली। इनके जरिए रोजानों सैंकडों लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। ये आधार कार्ड किन लोगों के बने, उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों के डाटा से हो सकती थी छेड़छाड़



कंपनी को जिला चंबा के सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधार कार्ड बनाने का भी ठेका मिला था। मगर मामला उजागर होने के उपरांत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कंपनी से बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनवाए अन्यथा स्कूली बच्चों के आधार डाटा के साथ भी छेड़छाड़ हो सकती थी।



आधार फर्जीवाड़े में पुलिस ने बंगाल के एक ओर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।



-अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed