बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में एनएचपीसी की चेली कॉलोनी में एनसीसी के वार्षिक शिविर का आगाज हुुआ। इसका शुभारंभ एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एसएम अंसारी ने किया।
उन्होंने बताया कि यह शिविर 25 से 29 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी के सी प्रणाम पत्र के फायदे और सेना में एक अधिकारी के रूप में कैसे जाया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इसके साथ पांच दिन तक चलने वाले वार्षिक शिविर की रूपरेखा और हथियारों के बारे में जानकारी दी। शिविर में डीएवी कॉलेज बनीखेत के 23 कैडेट्स, राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी से 34, राजकीय महाविद्यालय चंबा से 36, देहरी से 42, इंदौरा से 41, नूरपुर से 35, तीसा से 29, राजकीय महाविद्यालय सलूणी से 14 और राजकीय महाविद्यालय सिहुंता से 33 एनसीसी कैडेटस भाग ले रहे हैं।