{"_id":"5fee0bdd8ebc3e3b6d3f8d36","slug":"ankit-win-mini-marathen-in-chamba-chamba-news-sml356305174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में अंकित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में अंकित अव्वल
विज्ञापन
मिनी मैराथन रेस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते पुलिस अधीक्षक च?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से वीरवार को प्रेरणा संस्था ने मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार और एएसपी रमन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मैराथन में 64 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को एसपी चंबा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरूल कुमार ने प्रतिभागियों को खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेने के फायदों के बारे में भी जागरूक किया।
उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में अंकित ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि शक्ति सिंह ने दूसरा और आकर्षित ने तीसरा स्थान पाया।
संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि उनकी संस्था समाज सेवा के कार्यों में कई वर्षों से योगदान दे रही है। चंबा के युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भविष्य में भी संस्था इस प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करेगी।