फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   animals died due to smoke

Chamba News: शलहान में दम घुटने से छह मवेशियों ने तोड़ा दम

Sun, 15 Jan 2023 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
animals died due to smoke
खुशनगरी (चंबा)। ग्राम पंचायत बिहाली के गांव शलहान में दम घुटने से छह मवेशियों की मौत हो गई। प्रभावित की पहचान नंद लाल, पुत्र माधो राम, निवासी शलहान के रूप में हुई है। गोशाला में आग जलाकर रखना इसकी वजह बताया जा रहा है। रविवार सुबह मवेशी पालक जब मवेशियों को चारा डालने के लिए पहुंचते हैं तो मवेशी को मृत देखकर उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत बिना वक्त गवाएं पंचायत प्रतिनिधि, पशुपालन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवाया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम ने अपने स्तर पर जांच कर अपनी-अपनी रिपोर्टें तैयार कर ली है। वहीं, राजस्व विभाग के पटवारी ने प्रभावित को मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाकर और पुलिस में मामला दर्ज करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रभावित नंद लाल ने बताया कि रोजमर्रा की तरह मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए उसने गोशाला के एक किनारे में आग जलाई और मवेशियों को चारा डालने के बाद अपने रिहायशी मकान में लौट आया। लेकिन, रविवार सुबह वह अपने मवेशियों को चारा डालने के लिए पहुंचा और गोशाला का दरवाजा खोला तो वह दंग रह गया। उसके मवेशी (एक भेड़, एक खच्चर, एक गाय, दो बैल, एक बछड़ा) मृत पड़े थे। जिसके बाद उसने पंचायत प्रधान को फोन के माध्यम से ये जानकारी प्रदान दी।
विज्ञापन

इनसेट
पंचायत प्रधान बिहाली रसीद मोहम्मद ने बताया कि फोन पर नंद लाल ने उन्हें सूचना दी की उसके छह मवेशी एक साथ मर गए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो उसके मवेशी मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि इस बारे में राजस्व विभाग के पटवारी को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे पटवारी और पशुपालन विभाग के चिकित्सक ने निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने चुराह प्रशासन से प्रभावित की हर संभव सहायता करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed