{"_id":"33430829708ed4d9bab51af4c8a0f9f8","slug":"animal-problem-in-mehla-panchyat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला पंचायत में लावारिस पशुओं का आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहला पंचायत में लावारिस पशुओं का आतंक
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहला पंचायत में दिनों लावारिस पशुओं ने अपना कहर मचा रखा है। किसान अपनी उजड़ी हुई फसलों को देखकर आंसू बहा रहे हैं। लावारिस पशु रात के समय खेतों में जाकर पूूरी फसल को तबाह कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों पवन, बृज लाल, जरमो, दिनेश, लट्टू राम, मनोज कुमार, रमेश, अनिल और टेक चंद का कहना है कि इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल की बिजाई की जा रही है। ऐसे में किसानों को लावारिस पशुओं से फसल उजाड़ने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पर गेहूं की बिजाई हो चुकी है वहां पर लावारिस पशुओं ने फसल को सफा चट कर दिया है। इसके कारण किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से सर्दियों में पशुओं के चारे के लिए घास इकट्ठा की गई है परंतु लावारिस पशुओं ने इस घास को भी सफा चट करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि समय रहते इन्हें निकाला न गया तो सर्दियों में किसानों को अपने पशुओं को खिलाने के लिए चारा भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैहला में कई किसान सब्जी का उत्पादन करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन लावारिस पशुओं की ओर से किसानों की फसलों के साथ सब्जियों को भी उजाड़ा जा रहा है।