फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Angry villagers blocked the road for three hours after the vehicle accident.

Chamba News: वाहन दुर्घटना पर गुस्साए ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया चक्का जाम

Sat, 04 Apr 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the road for three hours after the vehicle accident.
थल्ला मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना को लोगों ने पीडब्ल्यूडी की लापरवाही बताया
विज्ञापन

मार्ग पर लगीं वाहनों की कतारें, सरकार, प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी
ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच करने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। थल्ला मार्ग पर वाहन दुर्घटना को लोगों ने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही करार दिया है। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को तीन घंटे तक चक्का जाम किया।

लोगों ने शासन-प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हालात को बिगड़ता देख प्रशासन की तरफ से एडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि जब सड़क पहले से धंसी हुई थी तो विभाग ने उसकी सुध क्यों नहीं ली। साथ ही जिस ठेकेदार ने डंगा लगाया था, उसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए। किसी की लापरवाही के कारण एक पूरा परिवार उजड़ गया। मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया। लोगों से चेतावनी दी कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो वे दोबारा चक्का जाम करेंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार और प्रशासन की होगी। उधर, एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि वाहन दुर्घटना में किसी की लापरवाही रही है तो इसकी जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed