Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anger over not getting pension on first date

Chamba News: पहली तारीख को पेंशन न मिलने पर रोष

Tue, 03 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anger over not getting pension on first date
चंबा बचत भवन में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पेंशनर
सिहुंता (चंबा)। माह की पहली तारीख को पेंशन न मिलने और डीए एवं एरियर के भुगतान में विलंब पर पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति कड़ा रोष जताया है। हिम आंचल पेंशनर संघ सिहुंता खंड इकाई की बैठक खंड के प्रधान तिलक ढडवाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सिहुंता में हुई। इस दौरान प्रेस सचिव बलदेव धीमान ने सदस्यों को खंड में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जिला एवं प्रदेश स्तर पर संघ की ओर से पेंशनरों की मांगों को पूरा करवाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पेंशन संशोधन के परिणाम स्वरूप लीव इंकइशमैट, ग्रैच्चुटी, कम्यूटेशन और एक जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते की किस्त सहित 23 माह की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की गई। इसके अलावा विभागों में लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार से पर्याप्त बजट जारी करने की भी मांग की है। इसके अलावा हिमकेयर चिकित्सा योजना फिर से निजी अस्पतालों में शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर रमेश चंद, प्रभात सिंह, तिलक महाजन, कृष्ण चंद, वंदना धीमान, पवना गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed