फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Anesthesia machine malfunctions, patient referred to Tanda

Chamba News: बेहोश करने की मशीन खराब, मरीज टांडा रेफर

Wed, 06 May 2026 04:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 04:22 AM IST
विज्ञापन
Anesthesia machine malfunctions, patient referred to Tanda
गिर कर चोटिल महिला को मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल पाया इलाज
विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी में लगी थी चोट, इलाज के लिए ऑपरेशन करना था जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के साथ लगते मुगला मोहल्ले में एक महिला घर के लेंटर से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। यहां पर उनकी रीढ़ की हड्डी पर चोट लगने की बात कही गई। इसके इलाज के लिए ऑपरेशन करने को कहा गया लेकिन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन करने से इसलिए इंकार कर दिया गया कि यहां पर बेहोश करने वाली मशीन ही खराब पड़ी है। परिजन अपना दुखड़ा लेकर चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंचे लेकिन वह भी उनकी कोई मदद नहीं कर पाए। इसके बाद परिजनों को टांडा का रुख करना पड़ा। यहां जाने से पहले परिजनों ने इतना जरूर कहा कि इतना बड़ा अस्पताल होने के बावजूद यहां बेहोशी की मशीन तक नहीं है।

घायल राजकुमारी (55) निवासी मुगला को परिजन आखिरकार स्ट्रेचर पर लेटाकर वाहन के जरिये टांडा अस्पताल ले गए। जब उस मशीन के बारे में अस्पताल के डॉक्टरों से पता किया गया तो जानकारी मिली कि पिछले चार साल से यह मशीन खराब है। चार साल से ही रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन बंद पड़े हैं। हादसों में रीढ़ की हड्डी में चोटिल होने वाले मरीजों को सीधे टांडा रेफर किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन खराब मशीन को दुरुस्त करवाने की जहमत नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 की ओपीडी रहती है। अस्पताल आने वाले हर मरीज से 10 रुपये पर्ची शुल्क भी लिया जा हा है। यह सारा पैसा मेडिकल कॉलेज की रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा हो रहा है लेकिन पैसा होने के बावजूद खराब उपकरणों को दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि मशीन को अब तक क्यों दुरुस्त नहीं करवाया गया, इसके बारे में एनेस्थीसिया विभाग से पूछा जाएगा। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर जल्द ही मशीन को दुरुस्त करवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed