फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   An argument over water supply escalated into a fight.

Chamba News: पानी की सप्लाई को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदली

Sat, 11 Oct 2025 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Oct 2025 06:13 AM IST
विज्ञापन
An argument over water supply escalated into a fight.
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी शहर में जल शक्ति विभाग में कार्यरत फिटर और स्थानीय दो लोगाें के बीच बीते दिन मारपीट का मामला सामने आया है। पानी की सप्लाई को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई जिसके चलते दोनों पक्षों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद मामला पुलिस थाना डलहौजी पहुंचा जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सौरभ शर्मा और पवन उर्फ मनोज ने पुरुषोत्तम के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

वहीं कुछ समय पश्चात पुरुषोत्तम ने भी पलटवार करते हुए दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और रास्ता रोककर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद उस समय हुआ जब पुरुषोत्तम अपने नियमित कार्य के तहत बस अड्डा क्षेत्र में पानी की सप्लाई का निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान सौरभ शर्मा और पवन उर्फ मनोज के साथ बहस हो गई जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed