{"_id":"6a1b1e0a2ee1f5a77c029764","slug":"amidst-the-rain-young-josh-arrived-to-offer-the-final-sacrifice-in-the-yagya-of-democracy-chamba-news-c-88-1-cmb1003-185019-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश के बीच लोकतंत्र के यज्ञ में पूर्णाहुति डालने पहुंचा युवा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश के बीच लोकतंत्र के यज्ञ में पूर्णाहुति डालने पहुंचा युवा जोश
Sat, 30 May 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 30 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सुबह के वक्त लंबी कतारों के बीच नए मतदाताओं ने किया मतदान
युवा बोले,पहली बार पंचायत चुनावों में मतदान कर मिली नई जिम्मेदारी
-- -- -- -- -
रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के बीच जब सुबह का सफर शुरू हुआ, तो लोकतंत्र के इस महापर्व में सबसे खास तस्वीर युवा मतदाताओं की रही। पहली बार मतदान करने पहुंचे इन युवाओं के कदम न सिर्फ बूथों तक पहुंचे, बल्कि अपने साथ जिम्मेदारी का नया अहसास भी लेकर आए, जहां बैलेट पेपर पर लगी मुहर उनके जीवन के पहले लोकतांत्रिक अनुभव की गवाह बनी।
--
चंबा। जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मतदान के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान कर नव मतदाताओं को मत का महत्व और एक नई जिम्मेवारी का अहसास हुआ। ग्राम पंचायत मैहला से लेकर पंचायत सरोल सहित उपमंडल चंबा, तीसा, सलूणी और पांगी तक युवाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं की मानें तो पहली बार मतदान कर उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ। वे अब हर बार होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे और देश व प्रदेश के बेहतर निर्माण के लिए अपने मत रूपी अधिकार का प्रयोग करेंगे।
--
इसी साल वोट बना है। पहली बार पंचायत चुनावों में प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। सभी को मतदान करना चाहिए। - लक्की
--
चुनावों में एक-एक मत अहम होता है। इसका अहसास उन्हें पहली बार मतदान करने के बाद हुआ। हर बार मतदान करूंगा। - आदी
--
पहली बार मतदान कर अच्छा लग रहा है। भविष्य में हर चुनावों में लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाऊंगा। - सक्षम
--
इस बार पहली बार मतदान दिया है। मतदान करने से जिम्मेदारी का अहसास हुआ। एक मत भी काफी अहम होता है। - आफताब