{"_id":"64a1a96e73503d031c05b9b6","slug":"ambulance-fell-into-ditch-pharmacist-killed-driver-injured-chamba-news-c-88-1-ssml1006-2321-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खाई में गिरी एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खाई में गिरी एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की मौत, चालक घायल
Sun, 02 Jul 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर सड़क से नीचे लूड़कने के बाद दुर्घटनाग्रस्त 108 एंबुलेंस।संवाद
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर एंबुलेंस दुर्घटना में फार्मासिस्ट की मौत हो गई जबकि एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान अयूब खान (29) पुत्र लालदीन निवासी गांव जनूह डाकघर गनेड़ के रूप में हुई है। घायल चालक की पहचान प्रमोद पुत्र दुर्गादास निवासी गांव जसीन तहसील चुराह के रूप में हुई है। ये दोनों शनिवार देर रात तीसा से रेफर मरीज को चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे। रविवार सुबह 3:00 बजे उन्होंने मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। इसके बाद दोनों एंबुलेंस लेकर वापस तीसा जा रहे थे लेकिन पुखरी में ईंड नाले के पास अचानक चालक का एंबुलेंस से नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।
एंबुलेंस के गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए वहां पहुंच गए और घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना से पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चंबा पहुंचाया जहां पर उपचार के दौरान फार्मासिस्ट अयूब खान ने दम तोड़ दिया जबकि चालक को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत अस्पताल में भर्ती कर लिया। पुलिस ने घायल चालक के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। रविवार को मृतक फार्मासिस्ट के शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहां मौजूद लोगों से भी इस बाबत जानकारी जुटाई। फिलहाल अभी तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने दुर्घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।