फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Along with apple, kiwi also became the choice of gardeners of the district

Chamba News: सेब के साथ कीवी भी बनी जिले के बागवानों की पसंद

Wed, 13 Mar 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 13 Mar 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Along with apple, kiwi also became the choice of gardeners of the district
सेब के साथ कीवी भी बनी जिले के बागवानों की पसंद
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने जिले के बागवानों को दिए इस साल कीवी के लगभग सात से आठ हजार पौधे
औषधीय गुणों से भरपूर होता है फल, जंगली जानवर भी नहीं पहुंचाते हैं नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। औषधीय गुणों से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद कीवी बागवानों की पहली पसंद बनती जा रही है। जिले के बागवान सेब के साथ-साथ कीवी के उत्पादन को भी तवज्जो देने लगे हैं। बागवानों का कहना है कि कीवी को जंगली जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कीवी के बाजार में भी अच्छे दाम मिलते हैं। डेंगू, मलेरिया और एनीमिया जैसी बीमारियों के लिए कीवी फल का सेवन अच्छा माना जाता है। उद्यान विभाग चंबा ने इस साल कीवी के लगभग सात से आठ हजार पौधे बागवानों को दिए हैं। इनमें हेवर्ड, एबॉट, एलीसन, मोंटी, टुमयूरी और ब्रुनो कीवी के पौधे शामिल हैं। एक पौधे की कीमत 200 से 250 रुपये तक है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कीवी के नए पौधे लगाने के लिए दिसंबर से मार्च का समय काफी उपयुक्त है। अक्तूबर में कीवी का तुड़ान होता है।

जानकारी के अनुसार जिला चंबा में इस वर्ष 20 हजार हेक्टेयर भूमि पर कीवी के पौधे लगाए गए हैं। उद्यान विभाग चंबा ने इस वर्ष लगभग सात से आठ हजार कीवी के पौधे बागवानों को दिए हैं। बता दें कि जिला चंबा में अब पहले से अधिक बागवान कीवी की मांग कर रहे हैं। उद्यान विभाग चंबा के उपनिदेशक प्रमोद शाह का कहना है कि कीवी उत्पादन बागवानों की पसंद बन रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर कीवी का डेंगू, मलेरिया और एनीमिया जैसी बीमारियों के लिए सेवन काफी अच्छा रहता है। कीवी के बाजार में अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। यह फल हर बीमारी के लिए काफी बेहतर है। साथ ही कीवी फसल को जंगली जानवरों से भी खतरा नहीं होता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed