{"_id":"624495b819cdc665ea593ce7","slug":"allegations-of-misbehavior-with-electricians-chamba-news-sml4041661184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में एक उपभोक्ता ने बिजली बोर्ड के कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही एक उपभोक्ता ने बोर्ड की टीम पर पथराव करने का भी प्रयास किया है। बिजली बिल वसूलने उतरी टीम के एक कर्मी के साथ इस उपभोक्ता ने हाथापाई भी की। यह मामला बुधवार को दोपहर के समय सामने आया। मामले की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड नंबर एक के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करवाने की नसीहत दी। साथ ही उन्होंने दुर्व्यवहार करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने की बात भी कही।
जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड की टीम ने बुधवार को शहर में निरीक्षण कर बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा। इस दौरान करीब 38 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की राशि जमा करवाई। साथ ही कुछेक उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिलों का भुगतान किया। जब टीम बाजार में स्थित एक दुकानदार के पास पहुंची तो दुकानदार ने टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और पत्थर भी उठा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवाया।
बोर्ड टीम की मानें तो यह उपभोक्ता गत वर्ष से बिजली बिल जमा नहीं करवा रहा है। इस दुकानदार ने आरोप लगाया है कि बोर्ड की टीम बिना अनुमति के ही दुकान में प्रवेश कर गई। वहीं, दूसरी तरफ बोर्ड की ओर से अब बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटे जा रहे हैं। हालांकि, इसके बारे में पहले उपभोक्ताओं को नोटिस भी दिए गए लेकिन उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को बिजली बिल की राशि निकलवाने के लिए काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड चंबा प्रथम के सहायक अभियंता राज सिंह ने बताया कि एक उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन काटने गई टीम के साथ दुर्व्यवहार किया है। कहा कि पुलिस में इसके बारे में शिकायत दी जाएगी और मुकद्दमा दर्ज करवाया जाएगा। कहा कि शहर में निरीक्षण के दौरान 38 लोगों ने अपने बिजली बिल जमा करवाए।