{"_id":"64d12bcfa2a54f31780ded64","slug":"all-four-cleaned-their-hands-on-the-roadside-park-bike-chamba-news-c-88-1-ssml1004-4798-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क किनारे पार्क बाइक पर चारों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क किनारे पार्क बाइक पर चारों ने किया हाथ साफ
Mon, 07 Aug 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। ग्राम पंचायत पुखरी में हफ्ते में चोरों ने दूसरी बार चोरी को अंजाम दिया है। बीते सप्ताह ज्वाला माता चौक में एक दुकानदार की दुकान से सुबह के समय गल्ला तोड़ कर 15 हजार से अधिक की राशि चोरी होने के बाद अब पुखरी पंचायत के पंचायत घर के समीप सड़क किनारे खड़ी की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। बाइक मालिक ने पुलिस चौकी बनीखेत में चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुखरी पंचायत के गांव कंडा के निवासी विक्रम कुमार जिला चंबा पंचायत ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं वह 28 जुलाई को अपनी बाइक नंबर एचपी 47-5731 को पंचायत भवन के समीप पार्किंग में खड़ी कर चंबा ड्यूटी देने के लिए चले गए। जब विक्रम कुमार पांच तारीख को चंबा से ड्यूटी करके अपने घर पुखरी लाौटे तो अपनी बाइक को पार्किंग में न पाकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने बाइक चोरी होने की सूचना बनीखेत पुलिस चौकी को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने बाइक मालिक के बयान कलमबद्ध कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि बनीखेत में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि बनीखेत में चोरी को अंजाम देने वालों की धरपकड़ होना बहुत जरूरी हैं, अन्यथा चोरों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।