फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   air pollution will check in Chamba

पानी के साथ अब हवा की भी जांची जाएगी शुद्धता

Fri, 25 Jun 2021 06:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
air pollution will check in Chamba
वायु शुद्धता जांचने के लिए नगर परिषद परिसर में मशीन स्थापित करते प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के कर्म? - फोटो : Chamba
चंबा। शहर में पानी की शुद्धता जांचने के बाद अब हवा की शुद्धता जांची जाएगी। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत शहर में वायु की शुद्धता जांचने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद कार्यालय में मशीन स्थापित कर दी है। यह मशीन 24 घंटे के लिए इसी कार्यालय में स्थापित रहेगी। मशीन के जरिये शहर की हवा के कणों के सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सैंपलों को जांच के लिए धर्मशाला भेजेगा। अगर जांच में किसी प्रकार का प्रदूषण पाया जाता है तो उसे दूर करने के लिए बोर्ड आगामी कदम उठाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनजीटी की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में वायु शुद्धता का पता लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में चंबा शहर की वायु की शुद्धता जांचने के लिए यह मशीन स्थापित की गई है। मशीन की आठ-आठ घंटे बाद जांच की जाएगी। आठ घंटे बाद मशीन के अंदर रखा पेपर निकाल लिया जाएगा, जिसमें हवा के कण जमा होंगे। 24 घंटों में जमा होने वाले पेपर को बोर्ड आगामी जांच के लिए धर्मशाला स्थित प्रयोगशाला में भेजेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर की वायु शुद्धता के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियंत्रण बोर्ड पानी की शुद्धता को भी चेक रहा है। इसके लिए बोर्ड की टीम जिले के नदी-नालों और अन्य पानी के स्रोतों सेे सैंपल ले रही है। इन सैंपलों को भी जांच के लिए धर्मशाला भेजा जा रहा है। अब तक बोर्ड पानी के दर्जनों सैंपल जांच के लिए धर्मशाला भेज चुका है। प्रोजेक्टों के निर्माण से नदी-नालों में अशुद्धता न फैले, इसको लेकर भी बोर्ड की टीम जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि चंबा शहर के वातावरण की शुद्धता जांचने के लिए नप कार्यालय में मशीन स्थापित की गई है। मशीन के जरिये हवा के कणों के सैंपल लेकर जांच के लिए धर्मशाला स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे। इससे चंबा शहर के वातावरण की शुद्धता का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed