{"_id":"66102e8945ecf75c630725be","slug":"after-the-death-of-the-bull-the-family-reached-the-medical-college-to-get-vaccinated-due-to-fear-of-rabies-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122003-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैल की मौत के बाद रैबीज के डर से टीका लगाने मेडिकल कॉलेज पहुंचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैल की मौत के बाद रैबीज के डर से टीका लगाने मेडिकल कॉलेज पहुंचा परिवार
Fri, 05 Apr 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
बैल की मौत के बाद रैबीज के डर से टीका लगाने मेडिकल कॉलेज पहुंचा परिवार
दो महिलाओं और एक नाबालिग के साथ दो अन्य लोगों ने लगाया एंटी रैबीज इंजेक्शन, कल बाकी सदस्य लगाएंगे टीका
प्रभावितों का आरोप - तीन माह पहले पागल कुत्ते ने काटा था बैल को, गोशला में बंधे अन्य मवेशियों पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मौत से पहले बैल की ओर से गोशाला में बंधे अन्य मवेशियों को लहूलुहान करने के बाद बाद लोग दहशत में हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि उक्त बैल की मौत रैबीज के कारण हुई है। इसी डर से शुक्रवार को दो महिलाएं और एक नाबालिग मेडिकल कॉलेज में रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए पहुंची। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को पूरी घटना बताई। इसके बाद एमएस ने उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। इसके बाद दोपहर बाद परिवार के दो और सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचकर इंजेक्शन लगवाए। शनिवार को इंजेक्शन लगवाने के लिए पीड़ित परिवार के बच्चों को मेडिकल कॉलेज लाया जाएगा।
चुराह विधानसभा क्षेत्र की सकरोट कोहाल पंचायत की 40 वर्षीय गीता देवी पत्नी रमेश कुमार, 27 वर्षीय ठाकरी पत्नी संजीव कुमार और 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि तीन माह पूर्व उनके एक बैल को पागल कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने मवेशियों का टीकाकरण किया। बीते वीरवार को बैल ने घर की गोशाला में बंधे अन्य दो बैलों और एक गाय को सींग मार-मार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बैल मर गया। सुबह उन्होंने मृत बैल को जमीन में दबाने के बाद गोशाला को साफ किया। उन्होंने बैल के रैबीज से पागल होने की आशंका जताई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को प्रभावित परिवार के सदस्य रैबीज का टीकाकरण करवाने के लिए पहुंचे हैं। एहतियात के तौर पर परिवार के सदस्यों को टीकाकरण करवा लेना चाहिए।