फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After Khajjiar, Dalhousie, Khabbidhar can become tourism hub

Chamba News: खज्जियार, डलहौजी के बाद खब्बीधार बन सकता है पर्यटन हब

Mon, 10 Jun 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Jun 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
After Khajjiar, Dalhousie, Khabbidhar can become tourism hub
चंबा में उपायुक्त को ज्ञापन देने जाने से पहले बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के
चंबा। खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की बैठक जुम्हार में हुई। बैठक के दौरान समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान सदस्यों ने बताया कि खब्बीधार में पर्यटन विकास की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

बताया कि अगर इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाता है तो डलहौजी, खज्जियार और जुम्हार के बाद यह अन्य पर्यटन विकल्प बनेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। क्षेत्र भी विकास की राह पर दौड़ेगा। इस क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एक संगठन बनाया है। जो इसके विकास के लिए प्रयासरत है। सदस्यों में जमीत, अनूप, सुरेश, तेज़ सिंह,अनुज, बाल किशन,रविन्द्र, दया, पवन, संजीव, जय किशन,दीपक, रजिंद्र ने बताया कि खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन को गठित करने का मुख्य उद्देश्य उक्त क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना है। बताया कि यह क्षेत्र अभी भी सड़क सुविधा से महरूम है। जबकि, बिजली आपूर्ति भी इस क्षेत्र तक नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed