फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After government services, JC Sharma now jumps into politics

Chamba News: प्रशासनिक सेवाओं के बाद अब राजनीति में कूदे जेसी शर्मा

Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
After government services, JC Sharma now jumps into politics
अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जेसी शर्मा।
चंबा। 1991 बैच के प्रशासनिक अधिकारी जेसी शर्मा प्रशासनिक सेवाओं के बाद अब जनहित के लिए राजनीति में शामिल हो गए हैं। चंबा के चुराह और पांगी के रहने वाले जेसी शर्मा का 31 वर्षों तक प्रशासनिक कार्यकाल रहा है। रविवार को धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के नेतृत्व में वह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की ओर से उन्हें प्रदेश भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। बकौल जेसी शर्मा उनके पिता गौरीदास सरकारी सेवाओं में रहे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा खुशनगरी विद्यालय में हुई। मिडल की पढ़ाई तीसा विद्यालय से की। चंबा महाविद्यालय से पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने केरल स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें दूसरे राज्य में नौकरी करने का मौका मिला लेकिन, परिजनों के वापस अपने प्रदेश में नौकरी करने की बात पर वह लौट आए। प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में आकर वह जनसेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed