{"_id":"664b7d7d1ee6aeb55d0b080d","slug":"after-a-long-wait-maize-seeds-finally-arrived-on-sunday-chamba-news-c-88-1-cmb1002-125298-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार रविवार को पहुंचा मक्की का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लंबा इंतजार करने के बाद आखिरकार रविवार को पहुंचा मक्की का बीज
Mon, 20 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कृषि विज्ञान केंद्र राजपुरा में मक्की का बीज लेते लोग।संवाद
चंबा। लंबे इंतजार के बाद बीते रविवार को चंबा में मक्की का बीज पहुंच गया है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। कृषि विभाग ने मक्की के बीज का वितरण भी शुरू कर दिया है।
अभी 200 क्विंटल मक्की का बीज पहुंचा है। इसे ब्लॉक स्तर पर भेज दिया है। एक दो दिन के भीतर 1600 क्विंटल बीज की सप्लाई भी पहुंच जाएगी। जिले में विभाग के पास दो वैरायटी का बीज पहुंचा है। इनमें एक वैरायटी का बीज 95 रुपये किलो, जबकि दूसरी का बीज किसानों को 120 रुपये किलो के हिसाब से उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विभाग की ओर से जिले के लिए इस बार 1800 क्विंटल मक्की के बीज की मांग भेजी गई थी। किसान लंबे समय से बीज का इंतजार कर रहे थे। अब सप्लाई पहुंचने से उन्हें राहत की सांस मिली है। वे अब मक्की की बिजाई का काम शुरू कर पाएंगे। कृषि विभाग चंबा के कर्मचारी मक्की का बीज किसानों को वितरित करने में जुट गए हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ कुलदीप धीमान ने कहा कि मक्की का बीज जिले में पहुंचना शुरू हो गया है। पहली खेप पहुंच गई है। कहा कि 200 क्विंटल मक्की का बीज आया है। जिसे ब्लॉक स्तर पर भेज दिया है। कहा कि शेष बीज की सप्लाई एक-दो दिन के भीतर आ जाएगी। ब्लॉक स्तर पर मक्की का बीज उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को बीज बांटा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले के ऊपरी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई का काम चल रहा है। बीज न मिलने से किसान बिजाई नहीं कर पा रहे थे। विभाग ने 27 अप्रैल को 1800 क्विंटल मक्की के बीज की मांग भेजी थी। कुछ क्षेत्रों में किसानों ने पुराने बीज की तो बिजाई कर दी है। अन्य किसान बीज आने का इंतजार कर रहे थे।
धीमान ने कहा कि मक्की की बिजाई का सीजन शुरू है। बीज वितरित किया जा रहा है। कहा कि मक्की के बीज में दो वैरायटी हैं। इसमें एक वैरायटी की कीमत 95 रुपये तो दूसरी की 120 रुपये किलो है। इस बार पिछले साल के मुकाबले मक्की का बीज महंगा है।
--