फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After 31 years, 34 T-Mates in Pangi to be promoted to ALM; 15 posts sanctioned.

Chamba News: 31 साल बाद पांगी में 34 टी-मेट बनेंगे एएलएम, 15 पद स्वीकृत

Thu, 17 Sep 2026 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Sep 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
After 31 years, 34 T-Mates in Pangi to be promoted to ALM; 15 posts sanctioned.
1995 के बाद रिक्त पद न होने से टी-मेट को नहीं मिल पा रहा था पदोन्नति का लाभ
विज्ञापन

कांगड़ा-धर्मशाला जोन के तहत आते मंडलों से एएलएम के पद को पांगी किया शिफ्ट
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में लंबे समय से टी-मेट के पद पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 31 साल बाद बिजली बोर्ड ने किलाड़-पांगी डिवीजन में असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) के 15 पद स्वीकृत किए हैं।
इससे वर्तमान में तैनात 34 टी-मेट को एएलएम बनने का रास्ता साफ होगा। वर्ष 1995 के बाद पांगी डिवीजन में टी-मेट से एएलएम के लिए पद उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारियों को लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार करना पड़ रहा था। दूरदराज और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए यह समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। बिजली बोर्ड के अंडर सेक्रेटरी की ओर से इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत कांगड़ा-धर्मशाला जोन से एएलएम के पद किलाड़-पांगी डिवीजन के लिए स्थानांतरित किए गए हैं। बता दें कि पूर्व में विद्युत मंडल पांगी में 10 एएलएम के पद स्वीकृत रहे। जिसके बाद अब 31 साल बाद 15 एएलएम के पद ओर स्वीकृत हो जाने से कुल स्वीकृत पदों की संख्या 25 हो गई है। जिससे सालों से पांगी में एक ही पद पर तैनात रहे कर्मचारियों के लिए तरक्की की राह खुल गई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नितिश भारद्वाज और महासचिव प्रशांत शर्मा के किलाड़-पांगी डिवीजन के दौरे के दौरान कर्मचारियों ने यह मामला उठाया था। यूनियन पदाधिकारियों ने एएलएम के पद बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद बोर्ड स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब 15 पद स्वीकृत किए गए हैं। यूनियन ने पद स्वीकृत करवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव का आभार जताया है। साथ ही किलाड़-पांगी डिवीजन के एक्सईएन सुनील कुमार चंदेल और मुख्य अभियंता का भी कर्मचारियों की आवश्यकता को बोर्ड के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed