{"_id":"5f2d791e8ebc3eabed24bfb8","slug":"admition-chamba-news-sml3409806139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज में अब बीस अगस्त तक ले सकेंगे विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज में अब बीस अगस्त तक ले सकेंगे विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा कॉलेज में अब विद्यार्थी 20 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे। इस संदर्भ में कॉलेज प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 अगस्त तक सभी विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश ले लें। इसके बाद किसी भी विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विवि प्रशासन के निर्देशानुसार ही प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। जानकारी के अनुुसार चंबा कॉलेज में अब तक 1700 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। तीन संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। फर्स्ट ईयर को छोड़कर शेष कक्षाओं की रोल ऑन एडमिशन की जा रही है। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते इस बार प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए लिंक तैयार किया है, जो कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट में जाकर लिंक पर क्लिक कर विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इससे पहले प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि सात अगस्त थी, लेकिन विवि प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए इस तिथि को बढ़ाया है। कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ाई हुई तिथि में किसी प्रकार की लेट फीस नहीं ली जाएगी। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया अब ऑनलाइन चलेगी। कहा कि अब तक करीब 1700 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं।