{"_id":"60e9971e8ebc3ebb653dd2e8","slug":"adminstration-warned-shopkeepars-not-sell-goods-without-mask-chamba-news-sml376417976","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क सामान बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क सामान बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शहर में बिना मास्क घूमने वाले लोगों सहित दुकानदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को नायब तहसीलदार संदीप कुमार सहित पुलिस ने शहर में निरीक्षण किया और बिना मास्क सामान बेच रहे दुकानदारों सहित खरीदारों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में लोग बिना मास्क खरीदारी करते पाए गए। साथ ही कुछ दुकानदारों ने भी मास्क नहीं पहना था। बहरहाल, उन्होंने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए दुकानदारों को मास्क पहनने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर दुकानदार भविष्य में लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ प्रशासनिक आदेशों के तहत चालान किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शहर में ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या से लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लोग बिना मास्क ही आवाजाही कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से समय-समय पर दुकानदारों और लोगों को कोरोना नियमों की पालना संबंधित आदेश दिए जा रहे हैं, बावजूद इसके लोग प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। बहरहाल, प्रशासन अब बिना मास्क घूमने वाले लोगों सहित दुकानदारों पर सख्त हो गया है। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के लिए सख्ती बरती जा रही है।
नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेशों के मुताबिक शहर में निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों और लोगों को मास्क पहनने सहित कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए जारी निर्देशों की अनुपालना के बारे में प्रेरित किया गया।