फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   adminstration created awareness

डलहौजी में तख्तियां लेकर जागरूक किए लोग

Sat, 17 Jul 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
adminstration created awareness
डलहौजी (चंबा)। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मास्क पहनने हेतु जागरूक करने के लिए डलहौजी प्रसाशन ने उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर की अगुवाई में सड़क पर तख्तियां लेकर लोगों से मास्क पहनने का किया आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी विशाल कुमार, एसएमओ डॉ. विपिन ठाकुर, तहसीलदार राजेश जरयाल, नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की टीम ने व्यापार मंडल डलहौजी के साथ मिलकर दो टुकड़ियों में गांधी चौक से लेकर सुभाष चौक तक लोगों से मास्क और सामाजिक दूरी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इससे पहले उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में कोवडि-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उपमंडलाधिकारी नागरिक जगन ठाकुर ने व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन एवं टैक्सी ऑपरेटर्स को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जागरूकता के बाद भी यदि किसी प्रकार की लापरवाही बढ़ती जाती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर्स और स्टीकर्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed