फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Administered polio drops to 52,604 children

52,604 बच्चों को पोलियो की दवा बूंदें पिलाई

Sun, 27 Feb 2022 06:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Administered polio drops to 52,604 children
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में पल्स पोलियो की दवाई पिलाती कर्मचारी। - फोटो : Chamba
बूंद जिंदगी की पिलाई। इस अभियान के दौरान अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर इस अभियान का आगाज विस उपाध्यक्ष हंस राज ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर डॉ. हंसराज ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश है। कुछ पड़ोसी देशों से पोलियो वायरस संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।
सरकार के निर्देशानुसार समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में पोलियो का कोई मामला न आए। उन्होंने कहा कि चंबा भौगोलिक दृष्टि के अनुरूप दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्र में आता हैं। इसलिए चंबा से इस अभियान की शुरुआत की है और आज जिला के सभी क्षेत्रों में अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने लोगों से आग्रह किया है कि वह 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर के पोलियो की दवा पिलाना न भूलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलियो भयंकर रोग है। इसे दवाई से ही रोका जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को पोलियो वायरस के खिलाफ टीकाकरण द्वारा पोलियो को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके तहत आज जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को जिला भर में पोलियो की दवा पिलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि जिला में 542 बूथों पर 52604 बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी डॉक्टर करण हितैषी, डॉक्टर शैलजा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed