फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Additional buses will run for Nimhesh Yatra

Chamba News: मणिमहेश यात्रा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Wed, 21 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Additional buses will run for Nimhesh Yatra
परिवहन निगम ने बाहरी डिपुओं से मांगीं बसें
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की मांग पर चंबा से भेजी जाएंगी
बंद नहीं होंगे लोकल रूट, नहीं होगी कोई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी श्रद्धालुओं
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो की ओर से अन्य डिपुओं से अतिरिक्त बसोंं की मांग परिवहन निदेशालय भेजी गई है। श्रद्धालुओं की मांग के मुताबिक चंबा सहित अन्य डिपुओं से स्पेशल बसें भेजी जाएंगी। कुछ दिनों के भीतर ही अन्य डिपुओं से अतिरिक्त बसें चंबा पहुंच जाएंगी। इससे चंबा के लोकल रूट भी बंद नहीं होंगे और यात्रियों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हर साल परिवहन निगम मांग के अनुसार विशेष बसें चलाता है। चंबा डिपो में बसों की कमी के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसलिए बाहरी डिपुओं से निगम ने अतिरिक्त बसें भेजने की मांग की है। नगरोटा, पठानकोट सहित अन्य डिपुओं से बसें मांगी गई हैं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं की मांग के मुताबिक विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए बाहरी डिपुओं को भी बसों की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed