{"_id":"57053c104f1c1b0962c810d6","slug":"acqaguard-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रमुखों को स्कूल में एक्वागार्ड लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रमुखों को स्कूल में एक्वागार्ड लगाने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा में आयोजित बैठक में मौजूद स्कूलों के प्रधानाचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए एक्वागार्ड स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन
स्कूलों में पीने के पानी की टंकियों की नियमित रूप से साफ सफाई की जाए ताकि बच्चों साफ पानी मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्कूलों में छात्र तथा छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने तीन दिनों के भीतर सभी स्कूल प्रमुखों से उपरोक्त सभी विषयों को लेकर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई स्कूल का मुखिया इसमें कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन