फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused of breaking the lock of shutter and theft sent on remand of 3

Chamba News: शटर का ताला तोड़ चोरी का आरोपी 3 की रिमांड पर भेजा

Mon, 23 Sep 2024 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Sep 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking the lock of shutter and theft sent on remand of 3
तेलका (चंबा)। ढाबे के शटर का ताला तोड़कर अलमारी से 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ करने वाले चोर को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन दिन के भीतर ही चुराह से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान महिंद्र निवासी मौड़ा के रूप में हुई है। सोमवार को कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मौड़ा के थलौगा निवासी पृथु राम का तेलका में ढाबा और रिहायशी मकान है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को वह गढ़ माता जातर मेले में अपनी दुकान लगाने गए थे। दो दिन बाद जातर मेले से लौटे। 17 सितंबर को सुबह अपने ढाबे में पहुंचे। शटर का ताला टूटा देख उनके पैर तले जमीन खिसक गई। ढाबे में देखा तो वहां 12 एमएम का टेड़ा सरिया पड़ा था। बताया कि अलमारी में खादी के बैग में रखे करीब 80 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत तेलका पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने के बाद तेलका पुलिस चौकी से पुलिस टीम ने ढाबे में पहुंचकर अपने स्तर पर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की। पुलिस ने पाया कि चोरी से पहले महिंद्र ढाबे के आस-पास दिखाई दिया। पुलिस ने अपने खबरियों को भी इसकी सूचना देने की बात कही। इसके बाद महिंद्र के चुराह में होने की भनक पुलिस को लगी। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि ढाबे में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed