फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accident

सेईकोठी कलोई नाला के पास खाई में गिरी टैक्सी, चालक की मौत

Mon, 06 Jan 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
accident
तीसा (चंबा)। चुराह के सेईकोठी कलोई नाला के पास गहरी खाई में टैक्सी गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगराज पुत्र हरी चंद निवासी निवासी गांव और डाकघर सेईकोठी के रूप में हुई है। योगराज रविवार रात को गाड़ी लेकर कुठेड़ की तरफ जा रहा था। जब वह गाड़ी लेकर सेईकोठी कलोई नाला के पास पहुंचा तो उसका गाड़ी पर से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते समय हुई जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने खाई में उतर कर देखा तो गाड़ी नाले के पानी के तेज बहाव के बीच फंसी हुई थी। गाड़ी के अंदर उन्हें कोई भी नजर नहीं आ रहा था। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस थाना तीसा में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात को लापता चालक को खोजने का अभियान चलाया लेकिन, देर रात तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दोबारा लापता चालक को खोजना शुरू किया। घटनास्थल से दो किमी दूर नाले के दूसरे छोर पर योगराज का शव पड़ा हुआ था। उसे बाहर निकालने में ग्रामीणों को डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे नाले के तेज बहाव में उतरकर शव को एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंचाया। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 (ए) के अंतर्गत पुलिस थाना तीसा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि सेईकोठी कलोई नाला में टैक्सी गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed