{"_id":"695fe4ebc5c7481aec0905b3","slug":"ac-bus-gasping-near-jasoor-passengers-angry-over-sending-deluxe-car-chamba-news-c-88-1-cmb1002-171455-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जसूर के पास हांफी एसी बस, डीलक्स गाड़ी भेजने पर भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जसूर के पास हांफी एसी बस, डीलक्स गाड़ी भेजने पर भड़के यात्री
Thu, 08 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दिल्ली से चंबा आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एसी बस जसूर से कुछ दूरी पर तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए चंबा डिपो की ओर से डीलक्स बस में सवारियां भेजी गईं, जिन्हें जसूर पहुंचने के बाद दोबारा एसी बस में बैठाया गया।
हालांकि इस व्यवस्था को लेकर यात्रियों में रोष देखने को मिला। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने पूरा किराया एसी बस का अदा किया, लेकिन उन्हें आधे रास्ते तक डीलक्स बस में सफर करना पड़ा, जो उनके साथ अन्याय है।
यात्री जानवी, कृतिका, विशाल कुमार, सुशील कुमार, राज कुमार और दलीप सिंह ने कहा कि जब एसी बस उपलब्ध नहीं थी तो उन्हें पहले ही इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। ठंड और असुविधा के बावजूद उन्हें मजबूरी में डीलक्स बस में यात्रा करनी पड़ी, जबकि टिकट एसी का काटा गया था।
विज्ञापन
परिवहन निगम की ओर से स्पष्ट किया गया कि यात्रियों के टिकट एसी बस के ही काटे गए थे और शुरुआत में बस पूरी तरह ठीक थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद ही वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। निगम के अनुसार यदि डीलक्स बस नहीं भेजी जाती तो यात्रियों को जसूर तक पहुंचाना संभव नहीं होता। वहीं, अगर खराब एसी बस को चंबा वापस मंगाया जाता तो यात्रियों को काफी देर हो जाती और उनकी परेशानी और बढ़ जाती।
अड्डा इंचार्ज ओंम शंकर ने कहा है कि जसूर पहुंचते ही यात्रियों को फिर से एसी बस में बैठाया गया, ताकि वे आगे का सफर आराम से पूरा कर सकें। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और समय बचाने के उद्देश्य से लिया गया था।