फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP thrashed against extreme education system in the district

जिले में चरमराई शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गरजी एबीवीपी

Wed, 03 Mar 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
ABVP thrashed against extreme education system in the district
महाविद्यालय चंबा में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। स्थानीय कॉलेज में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष विक्की वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने जिले में चरमराई शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार से मांग की है कि जल्द कॉलेजों में प्राध्यापकों की तैनाती और भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजकीय महाविद्यालय भरमौर, तेलका, सलूणी, तीसा और भलेई में प्राध्यापकों के पद खाली हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा तेलका, भलेई, लिल्हकोठी और भरमौर कॉलेजों का भवन निर्माण कार्य भी लटका हुआ है। विद्यार्थी बिना कैंपस के पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि चंबा कॉलेज में एमकॉम की कक्षाएं भी शुरू नहीं हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि छात्र हित से जुड़ी मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed