फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP strongly condemned the statement of not restoring student union elections

Chamba News: छात्र संघ चुनाव बहाल न करने के बयान की एबीवीपी ने की कड़ी निंदा

Sun, 24 Aug 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 05:55 AM IST
विज्ञापन
ABVP strongly condemned the statement of not restoring student union elections
चंबा। एबीवीपी के जिला संयोजक ललित वर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाल न करने संबंधी जारी बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का यह तर्क कि हिंसा के मामलों को देखकर छात्र संघ चुनाव बहाल करना सही नहीं है, पूरी तरह अलोकतांत्रिक और छात्र विरोधी है। जिला संयोजक ललित वर्मा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है जिसे सरकार लगातार 2013 से छीन रही है। वर्ष 2013 तक प्रदेश में छात्र संघ चुनाव होते रहे हैं उसके बाद अब तक छात्रों को इस अधिकार से वंचित रखा गया है। शिक्षा मंत्री का बयान यह स्पष्ट करता है कि सरकार छात्रों की आवाज से भयभीत है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल नेतृत्व गढ़ने का मंच ही नहीं बल्कि छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक संस्कारों को विकसित करने का माध्यम भी हैं। युवाओं को राजनीति से जोड़ने उनकी समस्याओं को उठाने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छात्र संघ चुनावों का मार्ग प्रशस्त किया जाए। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश सरकार शीघ्र ही छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं करती तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed