{"_id":"61a4d30eb73aba55492b154b","slug":"abvp-spoke-in-chamba-college-chamba-news-sml3917678101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज में एबीवीपी ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज में एबीवीपी ने बोला हल्ला
विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा में अपनी मांगो को लेकर प्रर्दशन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई की ओर से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते दिनों प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। इसमें कॉलेज में विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया।
इकाई अध्यक्ष अरुण पंडित का कहना है कि जिले के महाविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। बताया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राध्यापकों की कमी है जबकि, भवन निर्माण न होने के कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। भलई महाविद्यालय में मात्र दो ही कमरे हैं, जहां पढ़ाई से लेकर कार्यालय चलाना पड़ रहा है।
पढ़ाई मात्र एक अध्यापक के सहारे चली हुई है। जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज में अभी तक एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को आगामी पढ़ाई के लिए जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि आगामी सत्र से अगर इन कक्षाओं को शुरू नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।