फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ABVP sent a memorandum to the Chief Minister regarding the demands

महाविद्यालयों में नहीं छात्रों के बैठने तक की व्यवस्था

Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
ABVP sent a memorandum to the Chief Minister regarding the demands
चंबा। एबीवीपी ने जिले के विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। एबीवीपी ने कहा कि भरमौर, तेलका, भलेई और लिल्हकोठी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कई महाविद्यालयों में गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था नहीं है, न ही शौचालय की सही रूप से व्यवस्था है। कई बार कॉलेज प्रशासन से भी समस्याओं को हल करवाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उठाती आ रही है लेकिन समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। बुधवार को एबीवीपी जिला चंबा ने विभिन्न महाविद्यालयों में मांगों को लेकर प्रधानाचार्यों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। साथ ही सरकार को चेताया कि जल्द मांगों पर संज्ञान न लिए जाने पर एबीवीपी आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन

एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक ने बताया कि महाविद्यालयों में भवन नहीं हैं। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल होने चाहिए। कॉलेजों में चल रही वर्ष प्रवेश परीक्षा में आ रही तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर किया जाए। प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में खाली शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पदों को जल्द भरा जाए। इसके अलावा महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था करने, प्रदेश के दूसरे सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण कर इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की गई। इस मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं नरेश कुमार, योगराज, प्रकाश चंद, दिलीप कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed