{"_id":"6189244e46c7cc2e1b0ac04a","slug":"abvp-roared-against-the-government-for-not-fulfilling-the-demands-chamba-news-sml3895691113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ गरजी एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ गरजी एबीवीपी
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा कॉलेज की एबीवीपी इकाई ने सोमवार को कॉलेज गेट के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र हित की विभिन्न मांगों को सरकार की ओर से पूरा न करने पर रोष प्रकट किया गया। धरना-प्रदर्शन इकाई अध्यक्ष लेखराज की अगुवाई में किया गया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि चंबा कॉलेज जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है। यहां बच्चों की संख्या चार हजार से अधिक है, लेकिन अभी तक यहां एमकॉम की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।
कुछ समय पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चंबा दौरे के दौरान इकाई कार्यकर्ताओं ने ज्ञान सौंपा था और एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने की मांग की थी, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि चंबा कॉलेज में प्राध्यापकों के पद भी रिक्त हैं। इन पदों को भी सरकार की ओर से भरा नहीं गया है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि 2017 बैच के विद्यार्थियों का रि-अपीयर परिणाम जल्द घोषित किया जाए और बी वॉक तीसरे वर्ष का परिणाम भी जारी किया जाए। कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेताया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।