फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A state-of-the-art milk plant with a capacity of 5,000 liters will be built in Pangi.

Chamba News: पांगी में बनेगा 5,000 लीटर क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र

Fri, 21 Nov 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art milk plant with a capacity of 5,000 liters will be built in Pangi.
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों के लिए बड़ी सौगात आने वाली है। पांगी में 5,000 लीटर क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र स्थापित किया जाएगा। जिला मुख्यालय किलाड़ के साथ जगह चिह्नित कर ली है और इसका निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस परियोजना से सैकड़ों पंचायतों के किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। संयंत्र की स्थापना से न केवल डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि पशुपालकों की आय में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। मिल्क फेडरेशन की ओर से इसका निर्माण और संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राकेश भांगालिया ने बताया कि पांगी दुग्ध संयंत्र में किसानों की ओर से गाय और भैंस का दूध सीधे संयंत्र में जमा किया जा सकेगा। इससे बिचौलियों का रोल खत्म होगा और किसानों को उचित मूल्य मिलेगा। संयंत्र में दूध को तुरंत संग्रहित और प्रसंस्कृत किया जाता है। इससे दूध की शुद्धता और गुणवत्ता बनी रहती है। संयंत्र संचालन के लिए स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed