फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A rock fell on the government school building a year ago, repairs have not been done till now

Chamba News: सरकारी स्कूल भवन पर एक साल पहले गिरी चट्टान, अब तक नहीं हो पाई मरम्मत

Fri, 08 Nov 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
A rock fell on the government school building a year ago, repairs have not been done till now
चंबा के चींह स्कूल की टूटी छत। स्रोत : जागरूक पाठक
चुराह (चंबा)। प्रदेश सरकार एक तरफ बेहतर शिक्षा के दावें कर रही है तो वहीं, सरकारी स्कूलों को अपने भवन नहीं मिल पा रहे है। जिन स्कूलों के पास भवन है, उनकी मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग बिलकुल भी गंभीर नहीं है। मामला चुराह विधानसभा क्षेत्र से संबंधित है। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चींह का भवन खस्ताहाल है। इसके चलते स्कूली विद्यार्थियों को निजी भवन में पढ़ाई करनी पड़ रही है। एक साल पहले खस्ताहाल हुए इस सरकारी भवन की विभाग अभी तक मरम्मत नहीं करवा पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले साल स्कूल भवन में एक चट्टान आ गिरी।
विज्ञापन


इससे एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते स्कूल को निजी भवन में शिफ्ट किया गया। स्कूल में बच्चों की संख्या 26 हैं। अभिभावकों का कहना है कि एक साल पहले खस्ताहाल हुए भवन को दुरुस्त करना तो दूर कमरे में गिरी चट्टान को भी विभाग हटा नहीं पाया है। अभिभावक रमेश कुमार, सुनील कुमार, देविया राम, अमर चंद, राकेश कुमार, शक्ति प्रसाद, सुमित कुमार और राकेश कुमार का कहना है कि शिक्षा विभाग इस स्कूल की मरम्मत करवाने में असमर्थ रहा है। ऐसे में स्कूली नौनिहालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूल की मरम्मत करवाई जाए। ताकि विद्यार्थियों को अपना भवन नसीब हो सकें।
विज्ञापन

इनसेट
कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। जल्द ही इस बारे में उचित व्यवस्था की जाएगी और भवन की मरम्मत के बारे में उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed