{"_id":"659448a560190cbb350a02a7","slug":"a-person-going-to-his-in-laws-house-died-after-falling-into-a-trap-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15663-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ससुराल जा रहे व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ससुराल जा रहे व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत
Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। घर से ससुराल के लिए निकले एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तुलसीराम पुत्र तेज सिंह गांव बंगोड़ी डाकघर दियोला तहसील चंबा के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर तीसा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई भूरी सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 8:00 बजे तुलसीराम अपने ससुराल भनियारीका जा रहे थे। उन्होंने जल्द घर लौटकर आने की बात कही थी। तुलसीराम जब देर रात तक वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। इस पर भाई भूरी सिंह और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। घर से कुछ ही दूर जुआनी ढांक से करीब 300 फीट नीचे खाई में तुलसीराम अचेत अवस्था में मिले।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वे बेसुध थे। उन्होंने नकरोड़ पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
--