फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A permanent policy should be made for pension payment on the first date: Veena

पहली तारीख को पेंशन भुगतान के लिए बने स्थायी नीति : वीना

Thu, 12 Dec 2024 11:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
A permanent policy should be made for pension payment on the first date: Veena
चंबा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह पहली तारीख को पेंशन का भुगतान करने के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। यह बात परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन की मुख्य सलाहकार वीना गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मेडिकल बिलों के भुगतान एकमुश्त किया जाए, जो कि लगभग दो वर्षों से लंबित चल रहे हैं। इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी अपना इलाज सही तरीके से नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आयु 65, 70 और 75 वर्ष पूरी हो चुकी है। उनकी पेंशन में 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। क्योंकि, यह लाभ अन्य विभागों के कर्मचारियों को पहले से ही दिए जा रहे है। लेकिन, निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मजबूरी में उच्च न्यायालय के दरवाजे तक जाना पड़ रहा है। इसके अलावा मार्च 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज दिन तक न तो पेंशन लग पाई है और न ही अन्य लाभ मिल रहे हैं। डेढ़ वर्ष से कर्मचारी इस सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के संशोधित वेतनमान की एक किस्त 50,000 रुपये की है। लेकिन, निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इन लाभों से भी वंचित रखा जा रहा है। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर कुलदीप कुमार, देसराज, रजिंद्र सिंह, कांता देवी, दलीप सिंह और प्रकाश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed