फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A Perilous Flight in the High Skies

Chamba News: ऊंचे आसमान पर खतरे की उड़ान

Sat, 18 Apr 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
A Perilous Flight in the High Skies
खज्जियार में खराब मौसम में जान जोखिम में डालकर करवाई जा रही पैराग्लाइडिंग
विज्ञापन

टपूण की पहाड़ी पर हवा में झूलता दिखा पैरा ग्लाइडर, जैसे-तैसे करवाई सुरक्षित लैंडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खज्जियार के शनिवार को दोपहर के समय रोमांच नहीं, जोखिम बोल रहा था। काले बादलों और बेकाबू हवाओं के बीच टपूण की पहाड़ी पर उड़ता पैराग्लाइडर किसी खेल का हिस्सा नहीं, बल्कि एक अनिश्चित दांव बन चुका था।
हर झोंका नियंत्रण छीन रहा था और हर पल हादसे की आहट दे रहा था। नीचे खड़े लोग सांस रोके देखते रहे, ऊपर एक जिंदगी हवा के फैसलों पर झूलती रही।
पर्यटन स्थल खज्जियार में खराब मौसम में भी पैराग्लाइडिंग करवाकर पर्यटकों की जान जोखिम में डाली जा रही है। न तो पर्यटन विभाग इस कारगुजारी को रोकने के लिए कदम बढ़ा रहा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी इसमें कोई निर्देश जारी कर रहे हैं। शनिवार को टपूण की पहाड़ी पर दोपहर 12:30 बजे हवा में एक पैरा ग्लाइडर दिखाई दिया। आसमान में काले बादल छाए थे और तेज हवा चल रही थी। ग्लाइडर यहां-वहां झूलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिला मुख्यालय से कई लोग यही चिंता कर रहे थे कि कहीं ग्लाइडर दुर्घटना का शिकार न हो जाए। पायलट ग्लाइडर को जैसे ही नीचे उतारने का प्रयास कर रहा था तो तेज हवा के साथ वह दोबारा ऊपर हो रहा था। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। काफी देर के बाद पायलट ने जैसे-तैसे कर सुरक्षित लैंडिंग करवा दी। इस तरह एक बड़ा हादसा हाेने से बाल-बाल बचा। लोगों में जय सिंह, विनोद कुमार, गुरमीत सिंह, करतार ठाकुर, सुशील कुमार, प्यार सिंह और नेक राज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि खराब मौसम में उड़ान बंद रहनी चाहिए।
विज्ञापन

--
एक पर्यटक की हो चुकी है मौत
खराब मौसम में उड़ान भरने से कुछ वर्ष पहले गलत दिशा में ग्लाइडर उड़ने से एक पर्यटक की मौत हो गई थी। ऐसे में पर्यटकों की जिंदगी को चंद पैसों के लिए दाव पर लगाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि खराब मौसम में उड़ान नहीं भरने के लिए सभी पायलटों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसकी अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed