फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A new PHC building will be constructed at a cost of Rs 1.89 crore in Sechu.

Chamba News: सेचू में 1.89 करोड़ से बनेगा पीएचसी का नया भवन

Mon, 03 Nov 2025 06:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Nov 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
A new PHC building will be constructed at a cost of Rs 1.89 crore in Sechu.
विकास की बात
विज्ञापन

नए साल में तीन पंचायतों के लोगों को मिलेगी सौगात
नए भवन में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं
वर्तमान में निजी भवन में चल रहा है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचू का नया भवन 1.89 करोड़ से बनेगा, भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगले वर्ष इसके शुभारंभ का लक्ष्य रखा गया है। सर्दी के दौरान भारी बर्फबारी होने के कारण निर्माण कार्य बंद रखना पड़ेगा। इसके चलते बचा हुआ कार्य अगले वर्ष ही पूरा होगा। अस्पताल का नया भवन बनने से ग्राम पंचायत सेचू, शूण और चस्क की 2500 आबादी को लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में पीएचसी निजी भवन में चल रहा है। जहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नए भवन में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। लैब से लेकर एक्सरे रूम की अलग से व्यवस्था होगी। जोकि, निजी भवन में उन्हें नहीं मिल पा रही है।

जनजातीय क्षेत्र के इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने के लिए लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। अब भवन का अस्सी प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अगले वर्ष लोगों को नए भवन की सौगात मिलेगी। लोगों में चेत राम, वीर सिंह, महिंद्र सिंह, प्रताप सिंह, योगराज, नरेंद्र और विशाल ने बताया कि सेचू में पीएचसी का नया भवन बनना काफी आवश्यक था।
विज्ञापन

इनसेट
पीएचसी का नया भवन लगभग तैयार है। नए साल में इसका शुभारंभ करवाया जाएगा। भवन निर्माण की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। रवि कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed